ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी देवरिया हेडलाइंस बिज़नेस भारत जॉब - एजुकेशन

Deoria सदर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हंगामा – 25 किन्नरों ने RPF प्रभारी को लाठी-डंडों से पीटा , आम जनता ने बचाई जान

On: October 1, 2025 8:53 PM
Follow Us:
Deoria

ब्रेकिंग न्यूज़–Deoria Railway
Deoria sadar रेलवे स्टेशन पर हंगामा, किन्नरों ने RPF प्रभारी को लाठी-डंडों से पीटा, आमजन ने बचाई जान।

Deoria में किन्नरों का हंगामा

Deoria : सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात बड़ा बवाल खड़ा हो गया। ट्रेन चेकिंग के दौरान RPF प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद पर किन्नरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि निरीक्षक को जान बचाकर भागना पड़ा। मौके पर मौजूद आमजन और वेंडरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

Deoria : जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की चेकिंग के दौरान यात्रियों ने शिकायत की थी कि रात में किन्नर आम आदमी और यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। इस पर RPF प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद ने किन्नरों को यात्रियों को परेशान न करने और प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न से बाज आने की चेतावनी दी। इसी बात से नाराज़ होकर वहां मौजूद किन्नर उनसे उलझ गए और देखते ही देखते कई और किन्नर मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें :-

स्थिति बिगड़ते ही किन्नरों ने लाठी-डंडों से RPF प्रभारी पर हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाकर पीटा। अचानक हुए हमले से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आमजन और वेंडरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर निरीक्षक को सुरक्षित निकाला, घटना का वीडियो अब वायरल है।

सूचना पाकर रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। इस घटना से यात्रियों में भय और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित किन्नरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Sonu Gupta

I am Sonu Gupta , Bachelor Student And Founder & CEO of [Khabarsite.in] And a Professional blogger and digital content creator who also manages a dynamic news website. With a passion for storytelling and a commitment to accuracy, focuses on sharing trending topics, automobiles, technology updates. Thank you

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment